फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वन रैंक वन पेंशन, कल्याण बोर्ड की स्थापना की उठाई मांग

Tue, 20 Jun 2023 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर।आल इंडिया एक्स पैरामिलिट्री एसोसिएशन से जुडे़ कई राज्यों के पदाधिकारियों की बैठक में वन रैंक वन पेंशन की मांग उठाई। अर्ध सैनिक बल कल्याण बोर्ड के गठन की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक शहर के कैंटीन प्रांगण सोहन गुर्जर वाटिका के सामने बाईपास पर सम्पन्न हुई। इसमें हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान राज्य व केंद्रीय कार्यालय के उच्च पदाधिकारी शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि झज्जर कैंटीन भारत में सबसे पहले व सुचारू रूप से चल रही है, इस तरह की नौ अन्य कैंटीन भी हैं। पूर्व सैनिकों ने बताया कि उनके साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा हैं। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि वन रैंक वन पेंशन योजना तुरंत प्रभाव से लागू करनी चाहिए। संगठन के सभी कर्मिक, विधवाओं व आश्रितों को केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना की सुविधा जिला स्तर पर अस्पतालों में स्वीकृत की जाए। अर्ध सैनिक बल कल्याण बोर्ड का गठन करके जिला स्तर तक कार्यालयों का संचालन किया जाना चाहिए। राज्य व केंद्रस्तर पर नौकरियों में संगठन कार्मिकों का 10 प्रतिशत आरक्षण की मांग भी उठाई गई।
बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत आईजी केएस यादव, ने की। प्रबंधक जिला झज्जर अध्यक्ष सुखचंद्र कादयान, सतबीर सिंह कैंटीन ऑफिसर, हवा सिंह डबास मैनेजर, श्रीकृष्ण महासचिव, उमराव बेरी ने स्टेज संचालन किया। इसमें राजमल कादयान पूर्व डीआईजी, महेंद्र सिंह, सतबीर फौगाट, वकील राजेंद्र सोलंकी, शीशराम दहिया, मांगे राम सिलानी ,करतार रामपुर ,बलराम मरौत, धर्मबीर मदाना, एमके. राणा केंद्रीय महासचिव, पीएस डाबर पूर्व कमांडेट, गजराज, रणबीर चौधरी, मांगेराम सांगवान, इंदराज जयपुर ,राममेहर रोहतक, बलबीर दादरी व अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें