फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: परिजनों का आरोप-मोबाइल फोन पर कॉल कर युवती को आरोपी कर रहे थे परेशान

Thu, 08 Feb 2024 04:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी (झज्जर)। बेरी क्षेत्र के एक गांव की युवती के अपहरण के बाद दुराचार और फिर हत्या के मामले में ग्रामीणों में पुलिस और जीआरपी के खिलाफ रोष है। परिजनों का आरोप है कि रोहतक जीआरपी ने इस मामले में काफी मशक्कत के बाद दुष्कर्म, हत्या और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। परिजनों ने बताया कि आरोपी कई दिन से युवती को परेशान कर रहे थे। आरोपी युवकों द्वारा युवती को मोबाइल फोन पर कॉल कर परेशान किया जा रहा था। युवती झज्जर कोर्ट से रोज शाम 5 बजे घर आ जाती थी, लेकिन मंगलवार को वह घर नहीं पहुंची। इसके बाद परिजन और ग्रामीण झज्जर आए और कोर्ट व अन्य जगह उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद शिकायत देने शहर थाना झज्जर में भी गए। परिजनों के पास रोहतक जीआरपी का कॉल आ गया तो सभी वहां चले गए।
विज्ञापन




परिजनों के अनुसार, कल आरोपी युवक और युवती के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद युवती अपने घर जा रही थी, लेकिन आरोपी युवक कार लेकर जोहड़ के पास पहुंच गए और दोबारा कहासुनी हुई। युवकों ने युवती का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया और सिम निकलकर फेंक दिया। आरोपी गाड़ी में युवती का अपहरण कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें