फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर के खेड़ी खुम्मार में जमकर चली लाठियां: गांव के एक परिवार पर हमला, चार लोगों को आईं गंभीर चोटें

Sat, 14 Dec 2024 12:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

सुरेन्द्र का कहना है कि वह अपने मकान के पास अपनी गाड़ी की धुलाई कर रहा था। उसी दौरान उसका ताऊ श्मशेर अपने परिवार की महिलाओं व अन्य लोगों के साथ वहां लाठियों व लाेहे की राड़ से लैस होकर आया।
विज्ञापन
पीड़ित - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के गांव खेड़ी खुम्मार में मामूली विवाद को लेकर एक परिवार पर लाठियों व लोहे की राड़ से हमला करने का आरोप है। इस हमले में परिवार के चार लोगों को चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। हमले की मुख्य वजय क्या रहीं इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन हमले में घायल हुए सुरेन्द्र नामक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के कुछ लोगों पर हमले का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


सुरेन्द्र का कहना है कि वह अपने मकान के पास अपनी गाड़ी की धुलाई कर रहा था। उसी दौरान उसका ताऊ श्मशेर अपने परिवार की महिलाओं व अन्य लोगों के साथ वहां लाठियों व लाेहे की राड़ से लैस होकर आया। इस दौरान उनके परिवार पर हमला बोला गया। इस हमले में उसकी पत्नी,बेटी व बेटे को भी चोट आई है। सभी का इलाज नागरिक अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें