फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कंपनी का मार्का लगाकर बेचे जा रहे थे नकली पाइप, धोखाधड़ी के आरोप में केस

Fri, 22 Mar 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। इलाके में कॉपीराइट व धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां एक दुकान पर जांच के दौरान नामी कंपनी के काफी पाइप बरामद हुए। कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर इस संबंध में आरोपी दुकानदार के खिलाफ धोखाधड़ी तथा कॉपी राइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामला ओमेक्स सिटी का है। पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली निवासी दीवान सिंह का कहना है कि वह निजी कंपनी में अधिकृत अधिकारी है। उनकी कंपनी इंडस्ट्रीज के हितों की रक्षा करती है। उनको सूचना मिली थी कि बहादुरगढ़ के ओमेक्स में एक दुकानदार उनकी कंपनी के नाम से पाइप बेचता है। दीवान सिंह की इस शिकायत पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों के साथ ओमेक्स स्थित एक दुकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान वहां एक इंच के 50 तो पौने इंच के 30 पाइप बरामद हुए। करीब दस फुट लंबाई के ये पाइप उनकी कंपनी जैसे प्रतीत होते हैं। पाइप कब्जे में लेने के बाद सेक्टर-6 थाना पुलिस ने दीवान की शिकायत पर दुकान मालिक अंशुल के खिलाफ कॉपी राइट तथा धोखाधड़ी की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें