हरियाणा के झज्जर में नकली सीएम फ्लाइंट टीम ने एक मेडिकल स्टोर में रेड की। दुकान से कैश और दवाइयां जब्त कर साथ ले गए। मामले में पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है।
झज्जर के गांव बहू के बस स्टैंड पर बने मेडिकल स्टोर से सीएम फ्लाइंग बनकर दवाइयां और नगदी ले जाने के मामले में चौकी की पुलिस टीम ने एक महिला को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर काबू किया गया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी झाड़ली उप निरीक्षक संयम ने बताया कि मनोज मेडिकल स्टोर बहू बस स्टैंड से 12 अगस्त को नकली सीएम फ्लाइंग द्वारा दुकान में घुसकर नगदी व दवाइयां ले जाने के मामले में थाना साल्हावास में केस दर्ज किया गया था। दर्ज मामले पर पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार द्वारा वांछित आरोपियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे।
पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए चौकी की पुलिस टीम ने गहनता से कार्रवाई करते हुए एक महिला को जो किसी अन्य मामले में भिवानी जेल में बंद हैं, उसको प्रोडक्शन वारंट लगाकर झज्जर अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद महिला आरोपी को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।