फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: छुड़ानी धाम में 13 दिन बाद मेला, अधूरे नाले से हादसे की आशंका

विज्ञापन
फोटो-56: बहादुरगढ़ के दुल्हेड़ा से गांव छुडानी को जाने वाले रास्ते पर अधूरा पड़ा नाले का निर्माण क
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव छुड़ानी में 26, 27 व 28 फरवरी को छुड़ानी धाम में फाल्गुन का वार्षिक मेला लगेगा। प्रबंधकों की ओर से मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बीच सड़क पर अधूरा नाला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता का विषय बन गया है।
विज्ञापन

छुडानी धाम में लगने वाले इस मेले में हजारों वाहनों के पहुंचने की संभावना है लेकिन दुल्हेड़ा से छुडानी की ओर जाने वाली सड़क के बाई तरफ एक बड़ा नाला बनाया जा रहा है। इस नाले को बनाने के लिए गहराई तक खोदाई की गई है। ऐसे में नाला निर्माण समय पर पूरा नहीं हुआ तो यह श्रद्धालुओं के लिए खतरा बन सकता है।
सड़क के साथ गहरा गड्ढा होने के कारण वाहन के उसमें गिरने का खतरा बना हुआ है। धाम के महंत दयासागर ने आशंका जताई है कि दुर्घटना की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। उन्होंने उपायुक्त व संबंधित विभाग को पत्र लिखकर मेले से पहले नाले का कार्य पूर्ण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें