फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कैंटर की टक्कर से फैक्टरी कर्मचारी की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

एचएसआईआईडीसी सेक्टर-17 में कैंटर ने साइकिल सवार दो फैक्टरी कर्मियों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों उछलकर काफी दूर जा गिरे। हादसे में एक बुजुर्ग फैक्टरी कर्मी हरिचरण (70) की मौत हो गई जबकि संदीप का पीजीआईएमएस रोहतक में इलाज चल रहा है।
घायल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मूल रूप से यूपी के संत कबीर नगर के हरिचरण गांव जाखोदा में किराए पर रहते थे और सेक्टर-17 में एक फैक्टरी में काम करते थे। यूपी के जिला फर्रुखाबाद गंवा राई के संदीप भी उनके बगल वाले कमरे में रहते थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को साइकिल पर सवार होकर दोनों ड्यूटी जा रहे थे। हरिचरण पीछे बैठे थे। सेक्टर-17 में जब एक्शन कंपनी के पास पहुंचे तो बीड़ी पीने के लिए साइकिल रोक दी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कैंटर ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही हरिचरण उछलकर दूर जा गिरे।
विज्ञापन

हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से भाग गए। पीजीआईएमएस में इलाज के दौरान हरिचरण को मृत घोषित कर दिया गया,जबकि संदीप का इलाज जारी है। चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि घायल संदीप के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें