एचएसआइआइडीसी के सेक्टर-17 में स्थित एक फैक्टरी में चल रहे कार्य के दौरान छत से गिरकर एक श्रमिक की मौत हो गई। उसे नागरिक अस्पताल में लाया गया। मगर उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
सेक्टर-17 में स्थित 304 नंबर प्लाट में निर्माणाधीन फैक्टरी में बृहस्पतिवार को कई श्रमिक काम कर रहे थे। उसी दौरान अशोक पुत्र धर्मदास निवासी छतरपुर, मध्य प्रदेश भी काम के सिलसिले में छत पर गया हुआ था। बताया गया है कि काम के दौरान उसका पैर फिसल गया और इससे वह नीचे आ गिरा। अन्य श्रमिकों ने देखा तो वे उसे उठाकर तुरंत नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। मगर यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई गई है। उसकी एक बेटी व एक बेटा है। घटना की सूचना मिलते ही उसके परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए थे। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। एचएसआइआइडीसी चौकी पुलिस भी नागरिक अस्पताल में पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया गया।