-फोटो 19 : हादसा स्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक नरेश कौशिक।
- फोटो : Bahadurgarh
भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने एमआइई पार्ट-बी में केमिकल फैक्टरी में बॉयलर फटने से हुए हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों का इलाज बेहतर तरीके से करने से संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों से बातचीत भी की। पूर्व विधायक ने घटनास्थल का जायजा लिया और अस्पताल में घायलों को भी हर संभव सहयोग दिए जाने का विश्वास दिलाया।
पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और इस दुख की घड़ी में वे पीड़ितों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल को घटना का पता लगते ही संज्ञान लिया और मृतकों के परिजनों को राहत स्वरूप दो-दो लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। साथ ही सभी घायलों का इलाज भी प्रशासन की ओर से कराते हुए ठोस कदम उठाए गए हैं। मौके का जायजा लेते हुए पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने प्रशासन की ओर से मौजूद एसडीएम तरुण कुमार पावरिया से बातचीत की।