फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रचंड गर्मी ने तोड़ा 30 साल का रिकाॅर्ड, पारा 48.2 डिग्री पहुंचा

Wed, 29 May 2024 05:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
28jjrp07 झज्जर। मौसम  में गर्मी बढ़ने के   कारण कपड़े सें अपना बचाव करते हुए युवा।संवाद
विज्ञापन
झज्जर। पिछले 10 दिन से पड़ रही प्रचंड गर्मी रोजाना तापमान के रिकॉर्ड तोड़ रही है। पिछले कुछ दशकों की बात करें तो इस बार मई में मंगलवार का दिन सबसे गर्म रहा। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री व न्यूनतम 25.3 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों की माने तो इतनी गर्मी जिले में पिछले 30 साल में नहीं देखी गई, जितनी मई माह में इस बार पड़ रही है। खास तौर पर मंगलवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अभी राहत के संकेत नहीं दिए हैं। बुधवार तक रेड अलर्ट जारी किया हुआ है और उसके बाद येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
जिले में नौतपा का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। इलाके में आसमान से आग बरस रही है। झुलसाने वाली भीषण गर्मी और गंभीर उष्ण लहर व उष्ण रात्रि ने लोगों के जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। इस वजह से भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि उत्तरी पश्चिमी राज्यों में भीषण आग उगलने वाली गर्मी, गंभीर हीट वेव और तापमान स्पीड बनाए हैं। इस साल नौतपा अपने असली रूप को धारण किए हुए हैं। साथ ही सिंध बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से सीधी पश्चिमी शुष्क गर्म हवाओं का रुख मैदानी राज्यों पर किए हुए हैं। आने वाले तीन दिनों तक आमजन को भीषण गर्मी और गंभीर हीट वेव से रूबरू होना पड़ेगा।

31 से होगा मौसम में बदलाव
31 मई को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 31 मई से 3 जून के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आंशिक बादलवाही और तेज गति से हवाएं चलने, अंधड़ और सीमित स्थानों पर गर्ज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। इस दौरान इलाके में बीच-बीच में उमस भरी, पसीने वाली गर्मी की आशंका है। 3 जून को यह मौसम प्रणाली इलाके से आगे निकल जाएगी। उसके बाद भीषण आग उगलने वाली गर्मी और गंभीर हीट वेव और तापमान में बढ़ोतरी का तीसरा दौर देखने को मिलेगा।

बार-बार लग रहे कट
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत बढ़ चुकी है। पिछले एक सप्ताह से बिजली की खपत 82 लाख यूनिट से ऊपर हो चुकी है। बिजली की मांग बढ़ने के चलते ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहे हैं। बिजली की केबल जल रही है। इससे फ्यूज उड़ रहे हैं। बिजली निगम का शिकायत केंद्र का नंबर भी पूरा दिन व्यस्त रहता है। प्रतिदिन 200 से 250 शिकायतें शिकायत केंद्र पर आ रही हैं। फाल्ट ठीक करने के लिए अघोषित कट भी लगाने पड़ रहे हैं।

बाजार सुनसान, दुकानों पर ग्राहक नहीं
सुबह से ही तापमान 46 से 47 डिग्री तक पहुंच रहा है। ऐसे में बाजार सुनसान हैं और लोगों के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। दुकानदारों सुमित कुमार, हरीश कुमार का कहना है कि इतनी गर्मी में लोग घरों से बाहर नहीं आ रहे हैं। केवल जरूरत का सामान लेने के लिए बाजार आ रहे हैं।
विज्ञापन




पिछले एक सप्ताह का अधिकतम तापमान
22 मई-43.6
23 मई- 43
24 मई-41
25 मई- 46
26 मई-47
27 मई-47
28 मई-48.2


ऐसे रही बिजली की खपत (लाख यूनिट प्रतिदिन)
23 मई- 87.03
24 मई- 88.87
25 मई-82.37
26 मई- 74.45
27 मई-81.77
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें