बहादुरगढ़। संजय सिंह को भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष बनने पर भारतीय ग्रेपलिंग कमेटी के महासचिव बिरजू शर्मा ने बधाई दी। उनकी जीत से पहलवानों में खुशी की लहर है। शर्मा ने बताया कि चुनाव से पहले ही संजय सिंह की दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी। संजय सिंह के परिवार का जुड़ाव खेती-किसानी से रहा है। संजय सिंह ग्रामीण परिवेश में पले बढ़े हैं। संजय सिंह ने राष्ट्र मंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अनीता श्योराण को हराकर कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव जीता है। शर्मा ने बताया कि वे पिछले काफी समय से कुश्ती संघ से जुड़े हैं और सांसद बृजभूषण शरण सिंह के काफी करीबी भी हैं।