फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसों पर आफत : एक्यूआई पहुंचा 344, क्रिसमस तक राहत के आसार नहीं

Sat, 23 Dec 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी सुबह से शाम तक क्षेत्र में स्मॉग व धुंध की चादर छाई रही। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। शुक्रवार को बहादुरगढ़ में एक्यूआई 344 पर रहा। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार क्रिसमस तक प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। चिकित्सकों ने सुबह के समय सैर करने वाले लोगों से इस मौसम में घर से नहीं निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन

प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को प्रदूषण दो दिनों की तुलना में काफी अधिक रहा। अब क्रिसमस तक प्रदूषण लोगों को परेशान कर सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24 दिसंबर तक प्रदूषण का स्तर बेहद खराब बना रहेगा। कई दिनों से बहादुरगढ़ में न्यूनतम तापमान जहां 7 डिग्री सेल्सियस पर था। शुक्रवार को यह बढ़कर 11 पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 23 से 27 दिसंबर के बीच अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री और न्यूनतम 8-9 डिग्री रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें