फोटो 59 : विधायक का आभार जताती पार्षद राजकुमारी धाकरे व अन्य। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। वार्ड 10 से पार्षद राजकुमारी धाकरे ने विधायक कार्यालय पहुंचकर छोटूराम नगर की समस्याओं को विधानसभा में उठाने और उनके समाधान के लिए विधायक राजेश जून का आभार जताया। पार्षद राजकुमारी धाकरे ने कहा कि विधायक के प्रयासों से छोटूराम नगर स्थित एसटीपी को अपग्रेड करने के लिए 18 करोड़ की धनराशि और सीवर पाइप लाइनों की सफाई के लिए 9 करोड़ रुपये से सुपर सकर मशीन मंजूर हुई है। इससे क्षेत्र की सीवरेज की समस्या का स्थाई समाधान होगा। पार्षद प्रतिनिधि हरिमोहन धाकरे व वार्डवासी भी मौजूद रहे। उन्होंने फूलमालाएं पहनाकर और पगड़ी बांधकर विधायक राजेश जून का स्वागत व सम्मान किया।