-फोटो 62 : बहादुरगढ़ स्थित लघु सचिवालय में समाधान शिविर में समस्या सुनते एसडीएस नसीब कुमार। स्रो
बहादुरगढ़। समाधान शिविर में आने वाली नागरिकों की शिकायतों का तत्परता के साथ समाधान करना ही प्रशासन का दायित्व है। शिविर में नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए उनका समाधान सुनिश्चित किया जाता है। समाधान शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार व बृहस्पतिवार सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को आयोजित हुए शिविर में एसडीएम नसीब कुमार ने नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई की। शिविर में नागरिक परिवार पहचान पत्र, बिजली निगम, राजस्व विभाग, पंचायती विभाग आदि से संबंधित शिकायत लेकर नागरिक पहुंचे। एसडीएम ने शिविर में विभिन्न प्रकार की शिकायत लेकर आए नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को अविलंब समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार अनिल कुमार, पीडब्ल्यूडी विभाग से जेई शुभम, बिजली विभाग से प्रवीन कुमार, खंड विकास एवं पंचायत विभाग से ग्राम सचिव प्रीति, नगर परिषद से सचिव प्रवीण कुमार, सुदेश रंगा मंडल अध्यक्ष और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।