फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पोस्टर व स्लोगन के माध्यम से जताया पत्रकारों का आभार

Sat, 16 Nov 2024 10:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 59 : प्रेस दिवस पर पोस्टर के जरिये पत्रकारों का आभार व्यक्त करती छात्राएं।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की स्वयंसेविकाओं ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पोस्टर व स्लोगन के माध्यम से पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने बताया कि पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। यह दिन प्रेस की स्वतंत्रता के साथ ही समाज के प्रति मीडिया की जिम्मेदारी को भी दर्शाता है। इसी उद्देश्य के साथ हर साल 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है। इस बार राष्ट्रीय प्रेस दिवस की थीम प्रेस की बदलती प्रकृति हैं, जो मीडिया परिदृश्य की बढ़ती गतिशीलता को दर्शाता है। बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा जाहनवी, कोमल, दीपिका वत्स, मेघा, शताक्षी, डिंपल ने पोस्टर व स्लोगन के माध्यम से प्रेस की आजादी के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने सभी पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए उनके निर्भीक जज्बे को सलाम किया। इस कार्यक्रम का आयोजन अहिलयाबाई होलकर सदन, वाईआरसी व एनएसएस की ओर से किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें