17jjrp14- राजकीय महाविद्यालय मातनहेल में विद्यार्थियों को जानकारी देते वक्ता। स्रोत-कॉलेज
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय मातनहेल के महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में नागरिक अस्पताल झज्जर के मनोरोग विभाग के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान मनोरोग नर्सिंग ऑफिसर सुनीता ने विद्यार्थियों से वर्तमान में बढ़ती मानसिक समस्याओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने सप्ताह में एक दिन डिजिटल फास्ट रखने के ऊपर जोर देते हुए युवाओं में बढ़ती नशे की आदत और मानसिक स्वास्थ्य पर उसके प्रभाव के बारे में भी छात्रों को जागरूक किया। प्राचार्य डॉ सतवीर सिंह ने भी मानसिक स्वास्थ्य पर अपने विचार साझा किए। मौके पर दीक्षा, डॉ. सुमन भाटी, साक्षी सैनी व अन्य मौजूद रहीं। संवाद