फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दूबलधन कॉलेज के सुधार व पुनरुत्थान के लिए बनाई कार्यकारिणी व समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। दूबलधन कॉलेज ने शिक्षा और खेल की अंतरराष्ट्रीय विभूतियों को तैयार करने में योगदान दिया है। यदि यह कॉलेज दोबारा अपने परम वैभव पर पहुंचता है तो इस इलाके की तरक्की को कोई नहीं रोक सकता। इस इलाके की तरक्की का रास्ता दूबलधन कॉलेज से होकर गुजरता है।
विज्ञापन

ये उद्गार दूबलधन में आयोजित पंचायत की अध्यक्षता करते हुए रिटायर्ड एसडीईओ नसीब सिंह कादयान ने व्यक्त किए। उन्होने कहा कि आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी को शिक्षा सुधार पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लेकर आपने एक इतिहास रचा है, जिससे हमारी भावी पीढ़ी का अच्छे तरीके से निर्माण होगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि कॉलेज के सुधार व पुनरुत्थान के लिए हम अपने पूर्वजों की तरह तन मन धन से सहयोग और सेवा कार्य करेंगे। इलाके की भावी पीढ़ी के निर्माण का एक आदर्श संस्थान स्थापित करने के लिए लंबा संघर्ष व योगदान देने का निर्णय भी लिया गया। पंचायत ने कॉलेज के सुधार के लिए 51 सदस्यीय कार्यकारिणी तथा 11 सदस्य एकेडमी समिति बनाने का निर्णय लिया, जो इस कॉलेज के उत्थान के लिए हर तरह के कार्य करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें