फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 हजार रुपये की रिश्वत लेता एक्साइज इंस्पेक्टर रंगे हाथ काबू

Wed, 25 Jan 2017 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
rishwat
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

ठेकेदार पर मंथली के लिए दबाव बना रहा एक्साइज इंस्पेक्टर मंगलवार को 21 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रोहतक विजिलेंस के हत्थे चढ़ गया। इंस्पेक्टर सूरजभान की टीम ने आरोपी इंस्पेक्टर महाबीर को रंगे हाथों काबू कर लिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विजिलेंस को शिकायत देकर खरहर निवासी प्रदीप ने बताया कि झज्जर में उसका शराब ठेका है। इसके चलते एक्साइज विभाग का इंस्पेक्टर उससे मंथली लेता है। दिसंबर माह की मंथली वह किसी कारण से उसे नहीं दे पाया। इसके चलते वह उसे परेशान कर रहा है। पीड़ित प्रदीप के द्वारा शिकायत किए जाने पर टीम ने प्रदीप को 2-2 हजार के 10 नोट और 500-500 रुपए के दो नोट पाउडर लगाकर दिए। रेड के लिए डीसी की ओर से नायब तहसीलदार जगबीर सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। शराब ठेकेदार प्रदीप के द्वारा पाउडर लगे नोट जैसे ही इंस्पेक्टर महाबीर को दिए गए तो टीम ने रेड कर एक्साइज विभाग के कार्यालय से इंस्पेक्टर महाबीर को रिश्वत की राशि सहित रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम में इंस्पेक्टर रमेश कुमार, सब इंस्पेक्टर रणबीर, एएसआई कप्तान, एचसी जोगेंद्र, कांस्टेगल रविंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन


हर माह लेता था 14 हजार रुपये
शराब ठेकेदार प्रदीप ने बताया कि आरोपी इंस्पेक्टर महाबीर उससे हर माह 14 हजार रुपये मंथली के तौर पर लेता था। दिसंबर माह में वह इंस्पेक्टर को केवल 7 हजार रुपये ही दे पाया था। इसके चलते वह उसे लगातार बाकी पैसे और जनवरी की मंथली के लिए दबाव बना रहा था। इसी से परेशान होकर उसने विजिलेंस को शिकायत दे दी।

जनवरी माह में तीसरा मामला
विजिलेंस टीम के द्वारा जनवरी माह में अब तक तीन कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया जा चुका है। इसमें बहादुरगढ़ के पटवारी अजय को साढे़ तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए, माछरौली बिजली निगम के फोरमैन वजीर को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए तथा एक्साइज इंस्पेक्टर महाबीर को 21 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए काबू किया जा चुका है।
विज्ञापन



शराब ठेकेदार प्रदीप के द्वारा उन्हें लिखित में शिकायत दी गई थी कि एक्साइज इंस्पेक्टर महाबीर उससे 21 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। इस पर उन्होंने मामला उच्चअधिकारियों के संज्ञान में लाते हुए रेड की मंजूरी ली। नायब तहसीलदार जगबीर की मौजूदगी में रेड की गई तो इंस्पेक्टर महाबीर 21 हजार की रिश्वत सहित रंगे हाथ काबू कर लिया गया। -सूरजभान, इंस्पेक्टर, विजिलेंस रोहतक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें