फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 26 को कारगिल विजय दिवस मनाएगा पूर्व सैनिक संगठन

Mon, 22 Jul 2024 05:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पूर्व सैनिक संगठन बहादुरगढ की ओर से 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाएगा। इलाके के पूर्व सैनिक कारगिल युद्ध में शहीद हुए जांबाजों को श्रद्धांजलि देंगे और बलिदानियों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

संगठन की शनिवार को आर्यनगर स्थित कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। संगठन व पूर्व सैनिकों के अन्य मुद्दों के अलावा कारगिल विजय दिवस मनाने की रूपरेखा तैयार की । संगठन के अध्यक्ष श्रीनिवास छिकारा ने कहा कि कारगिल बलिदानियों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता।उन्हीं बलिदानियों की बदौलत हमारे देश की सीमा की रक्षा हुई।गांव सोलधा में शहीद नायक रामफल की याद में और देसलपुर में शहीद हवलदार जय प्रकाश जून की याद में कार्यक्रम करेगा। दोनों शहीदों के परिजनों से भी मुलाकात की जाएगी। छिकारा ने तमाम पूर्व सैनिकों और अन्य लोगों से भी दोनों गांवों में होने वाले समारोहों में मौजूद रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें