फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सॉफ्टवेयर से होगा पर ईवीएम का आवंटन

Tue, 03 Sep 2024 07:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
02jjrp05 झज्जर। लघु सचिवालय सभागार में आयोजित रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया संपन्न में मौजूद अ​धिकार
विज्ञापन
झज्जर। जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर ईवीएम व वीवीपैट के प्रथम चरण के रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया सोमवार को संपन्न की गई। लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित रेंडमाइजेशन विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पूरा हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर ईवीएम मैनेजमेंट सिस्टम के जरिये ईवीएम का रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ। दूसरे चरण में ईवीएम का रेंडमाइजेशन विधानसभा के अनुसार होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग के नियमानुसार जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने बताया कि ईवीएम रेंडमाइजेशन एक अहम प्रक्रिया है जिसके जरिये ईवीएम का रैंडम तरीके से सॉफ्टवेयर के माध्यम से आवंटन होता है। जिले में चारों (बेरी, बादली, बहादुरगढ़, झज्जर) विधानसभा में 807 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। जिनके लिए ईवीएम का आवंटन सॉफ्टवेयर रैंडम तरीके से करता। यह प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है। जो राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी हुई है।
डीसी ने बताया की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की संतुष्टि के बाद प्रथम चरण के रैंडमाइजेशन को पूरा करते हुए डाटा लॉक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम रेंडमाइजेशन के बाद सेंट्रल ईवीएम वेयर हाउस से आवंटित ईवीएम स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। यह प्रक्रिया भी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पूरी हुई है। इस अवसर पर एडीसी सोलनी शर्मा, एसडीएम एवं आरओ बादली सतीश यादव, एसडीएम एवं आरओ झज्जर रविंद्र यादव, एसडीएम एवं आरओ बहादुरगढ़ परमजीत सिंह, एसडीएम एवं आरओ बेरी रविंद्र मलिक, डीआईओ अमित बंसल, इलेक्शन नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार के अलावा राजनीतिक दलों की तरफ से कांग्रेस पार्टी की तरफ से विकास, बीएसपी की तरफ से सत्य प्रकाश, बीजेपी से पंकज शर्मा, आप पार्टी से जोगिंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें