फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नंद उत्सव में हरे रामा, हरे-कृष्णा पर झूमे श्रद्धालु

Tue, 03 Sep 2024 07:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
शहर की पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में नंद उत्सव मनाते हुए आयोजक
विज्ञापन
झज्जर। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ की ओर से पंजाबी धर्मशाला में रविवार रात को नंद उत्सव का आयोजन किया गया। श्रद्धालु हरे-रामा, हरे कृष्णा महामंत्र पर मंत्रमुग्ध हो गए। सर्वप्रथम तुलसी आरती, गौर आरती हुई।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं का स्वागत गोपी चंदन एवं इत्र के साथ हुआ। भगवान को विशेष रूप से 56 भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रवचन करते हुए नित्यानंद आश्रय दास ने कहा कि जीवन में वास्तविक सारस्वत आनंद परमात्मा की भक्ति में ही आता है। जीवन में कोई ना कोई कमी जरूर रह जाती है, हमारी सोच अनुसार नहीं मिल पाता। मन संसार के सुखों को भोगने की इच्छा में भटकते रहता है, जो भी हमारे पास है उसमें संतुष्ट नहीं रह पाता है। धन और सुख भोग के साधन एकत्र भी कर लिए तो कोई ऐसी शारीरिक बीमारी लग जाती है कि सब कुछ होते हुए भी वंचित रहना पड़ता है। इस नश्वर संसार को छोड़कर जाना पड़ता है। परमात्मा की भक्ति हर परिस्थिति में जीना सिखाती है जो वर्तमान में उसका वास्तविक सुख की अनुभूति करवाती है।
नित्यानंद आश्रय दास ने बताया कि भगवान कृष्ण के पालक पिता नंद बाबा ने अपने घर पुत्र रत्न की प्राप्ति पर महोत्सव मनाया था। नंद महोत्सव के नाम से आज भी देश-विदेश में बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। नंद महोत्सव का महत्व कृष्ण महोत्सव से भी अधिक माना जाता है क्योंकि इस दिन नंद बाबा ने अपने भंडार खोल कर सभी ब्रज वासियों की मनचाही इच्छाएं पूरी की थी। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघ चालक महेंद्र बंसल, गो सेवा आयोग से प्रमोद बंसल, झंग बिरादरी प्रधान पं. कृष्ण शर्मा, पं. गुलशन शर्मा, रविंद्र सोनी, जेके मास्टर, विनीत पोपली, अश्विनी पाहवा, संजीव पोपली, पवन अरोड़ा, विपिन शर्मा, रविकांत, आशीष पोपली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें