फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी से छोटी समस्या का समाधान होना चाहिए : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। लघु सचिवालय में वीरवार को एसडीएम विशाल कुमार की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। एसडीएम ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि प्राथमिकता पर छोटी से छोटी समस्या का भी समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

एसडीएम विशाल कुमार ने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि जो शिकायतें दोबारा खुली हैं उनके कारणों की जांच की जाए और उनका गुणवत्तापूर्ण निपटान किया जाए। विभागाध्यक्ष स्वयं ऐसी शिकायतों पर संज्ञान लें और शिकायतकर्ता की संतुष्टि को ध्यान में रखते हुए समाधान करवाएं, ताकि वही शिकायत दोबारा न खुले।
उन्होंने कहा कि आमजन प्रशासन पर विश्वास करके अपनी समस्याएं लेकर आते हैं। इसलिए प्राथमिकता के आधार पर लोगों की छोटी से छोटी समस्या का भी समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित दिन पर समाधान शिविर में पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इस दौरान पंचायत विभाग से मुकेश कुमार, ग्रीवेंस कमेटी से सीमा लाडपुर सहित अनेक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें