झज्जर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कॉलेज के युवा विद्यार्थियों को वोट बनवाने और मतदान के लिए जागरूक करने के लिए राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग और जनसंचार विभाग के तत्वावधान में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का पर्व होते हैं। विद्यार्थी अपनी वोट बनवाएं और चुनाव के दौरान मतदान भी अवश्य करें।प्रतियोगिता का निर्णय जनसंचार प्राध्यापक डॉ. अमित भारद्वाज, राजनीति शास्त्र प्राध्यापक अशोक कुमार और हिंदी प्राध्यापक शिव शंकर ने किया। प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की वर्षा ने पहला स्थान प्राप्त किया। बीए तृतीय वर्ष की नीलम दूसरे स्थान पर रही। बीए प्रथम वर्ष के प्रशांत ने तीसरा स्थान हासिल किया जबकि बीए द्वितीय वर्ष की गरिमा, बीए द्वितीय वर्ष की तनिषा और बीए प्रथम वर्ष की नेहा के निबंध प्रशंसनीय रहे।