फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रुटि रहित मतदाता सूची बेहद जरूरी : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के सभी उपायुक्त व चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

जिला झज्जर की ओर से डीसी शक्ति सिंह ने इस संबंध में की गई तैयारियों को लेकर रिपोर्ट दी। डीसी ने बताया कि इस अभियान के तहत सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) शनिवार व रविवार को अपने-अपने बूथों पर बैठ रहे हैं। इस बार भी 10 और 11 अगस्त को भी सुबह 9 से शाम 5 बजे तक सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहेंगे, ताकि नए मतदाताओं का नामांकन किया जा सके और लोगों से दावे और आपत्तियां प्राप्त की जा सकें। डीसी ने बताया कि दावों का निपटारा 26 अगस्त तक किया जाएगा। वहीं मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 27 अगस्त को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार एक जुलाई को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नागरिक वोट बनवाने के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। डीसी ने बताया कि मतदाता अपने बीएलओ के बूथ पर जाकर अपने वोटर कार्ड में स्थान व फोटो परिवर्तन, नाम हटवाने आदि किसी भी प्रकार की त्रुटि को ठीक करवा सकते हैं।इस अवसर पर एडीसी सलोनी शर्मा,एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, एसडीएम बादली सतीश यादव, एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत सिंह चहल, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, डीआरओ प्रमोद चहल, उपतहसीलदार निर्वाचन सुरेंद्र सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें