फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन दिन बाजारों में चार पहिया वाहनों के प्रवेश बंद

Sun, 05 Oct 2025 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 57 : मेन बाजार में सड़क पर की गई अवैध पार्किंग में चालान काटते एसएचओ महेश कुमार। स्रोत पुल
विज्ञापन
बहादुरगढ़। करवाचौथ पर्व पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को और सुचारु रखने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। विशेष व्यवस्था करते हुए प्रशासन ने 8 से 10 अक्तूबर तक प्रमुख बाजारों में चार पहिया वाहनों की एंट्री बैन कर दी है। ट्रैफिक पुलिस ने इसको लेकर बाजारों में बेरिकेड लगवा दिए हैं और राइडर टीमों को भी तैनात कर दिया है। यातायात थाना प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो यह व्यवस्था पहले भी लागू की जा सकती है। वहीं शहर में सुबह 7 से 11 और शाम 5 से 9 बजे तक भारी वाहनों की भी नो एंट्री रहेगी। इस दौरा नियम तोड़ने वालों पर वायलेशन एप के जरिए चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें