फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर को टीबी मुक्त करने में सहयोग करेंगे उद्यमी

Thu, 04 Jul 2024 06:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
बैठक में मौजूद जिला उद्योग केंद्र की संयुक्त निदेशक विजय लक्ष्मी व कोबी पदाधिकारी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जिला उद्योग केंद्र झज्जर की संयुक्त निदेशक विजयलक्ष्मी की अध्यक्षता में कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि झज्जर को टीबी मुक्त करने के लिए अब उद्यमी भी सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

कोबी के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने कहा कि झज्जर जिले के उद्योग हमेशा अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग देते रहे हैं। वे आगे भी इसी तरह प्रयासरत रहेंगे और अपने झज्जर जिले को टीबी मुक्त बनाने में सभी संभावित सहयोग देंगे। साथ ही अपने उद्योगों में भी टीबी के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे ताकि जल्द से जल्द हम अपने जिले को टीबी मुक्त बना सकें।
बैठक में डा. सुनीता तंवर (उप सिविल सर्जन), डा. कृतिका( डब्ल्यूएचओ सलाहकार), डा. कुनाल कादियन (जिला चिकित्सा अधिकारी, टीबी नियंत्रण) और उनकी टीम ने भाग लिया और झज्जर जिले में टीबी की वर्तमान स्थिति और इस लड़ाई में उन्हें आवश्यक सहयोग के बारे में प्रस्तुतिकरण दिया। कोबी के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, महासचिव प्रदीप कौल, कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल और कोबी के कार्यकारिणी सदस्य रवि चमरिया, पुरुषोत्तम गोयल, गणेश गुप्ता, दीपक साहनी, मोहनलाल मनोचा सहित झज्जर जिले में सीएसआर कर रहे। कोबी ने झज्जर जिले के सभी उद्योगों को उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक सहयोग के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें