फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की सुरक्षा हो सुनिश्चित : जून

Fri, 10 Oct 2025 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 55 : पीड़ित ज्वैलर्स से चोरी की घटना की जानकारी लेते हुए पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून। व
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कांग्रेस से पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। चोरी, हत्या, लूट और फिरौती की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे व्यापारी वर्ग और आम जनता भय के माहौल में जीने को मजबूर है। पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून वीरवार को पुराना कमेटी चौक स्थित कोमल ज्वैलर्स शॉप पर पहुंचे। जहां बुधवार रात चोरी की बड़ी वारदात हुई थी। उन्होंने ज्वैलर्स शॉप संचालक से घटना की जानकारी ली। संचालक ने बताया कि चोरी से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जून ने मौके पर ही पुलिस अधिकारियों से फोन पर बात की और चोरी की इस घटना का शीघ्र खुलासा करने की बात कही। साथ ही प्रशासन से व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें