फ़ोटो-66: बहादुरगढ़ के अंबेडकर स्टेडियम में हुई कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को दिशा निर्देश देत
बहादुरगढ़। बादली रोड स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में खेलों के लिए चिह्नित सरकारी भूमि पर मंगलवार को अवैध अतिक्रमण हटाया गया। यह कार्रवाई पूर्व में जारी किए गए नोटिसों के क्रम में अमल में लाई गई। एसडीएम अभिनव सिवाच ने बताया कि स्टेडियम की भूमि पर अवैध निर्माण किया गया था।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर पुलिस बल की मौजूदगी में सभी अवैध निर्माणों को हटाया गया। जिला खेल अधिकारी सतेंद्र नांदल को एसडीएम ने निर्देश दिए कि अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि पर मिट्टी डलवाकर समतलीकरण किया जाए ताकि यहां खेल गतिविधियों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा सकें।
कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोकनिर्माण विभाग को एस्टीमेट बनाने के आदेश दिए जा चुके हैं। इस कार्य के लिए सीएसआर फंड और उद्यमियों से भी मदद ली जाएगी। प्रशासन का प्रयास है कि स्टेडियम में खिलाड़ियों को सभी ढांचागत और मूलभूत सुविधाएं मिलें।