साल्हावास। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मातनहेल में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के प्राचार्य अनिल दलाल ने बताया कि रोजगार मेले में अनेक कंपनियों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
इनमें प्रमुख रूप से सुब्रोस लिमिटेड मानेसर 30 युवाओं को रोजगार देगी, जिसके लिए आरएसी, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर आदि ट्रेड से आईटीआई पासआउट विद्यार्थी साक्षात्कार दे सकते हैं। टी सुजुकी इंडिया प्रिसिजन एलएलपी याकूबपुर, झज्जर 20 युवाओं को रोजगार देगी, जिसके लिए टर्नर और मशीनिस्ट ट्रेड से आईटीआई पासआउट होना चाहिए। फिनिया डेल्फी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, गुरुग्राम 30 युवाओं को रोजगार देगी। इसके लिए मैकेनिक, डीजल और एमएमवी ट्रेड से आईटीआई पासआउट होना चाहिए। नियोलाइट जेडकेडब्ल्यू लाइटिंग प्राइवेट लिमिटेड, बहादुरगढ़ 50 युवाओं को रोजगार देगी, जिसमें सभी ट्रेड, 10वीं, 12वीं पास युवाओं का साक्षात्कार लिया जाएगा। धूत ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड झज्जर में 30 युवतियों को रोजगार देगी। सभी ट्रेड से आईटीआई पासआउट इसमें साक्षात्कार दे सकते हैं। अनुदेशक प्रवीण कुमार ने बताया कि सभी व्यवसायों में सभी पासआउट छात्रों को रिज्यूम व सभी शैक्षणिक दस्तावेज मूल व प्रतिलिपि सहित साथ साक्षात्कार हेतु सोमवार को सुबह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मातनहेल पहुंचे।