झज्जर। जिला रोजगार विभाग द्वारा आईटीआई गुढा परिसर में 29 जनवरी को प्रात: 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। सहायक रोजगार अधिकारी सुनीता फौगाट ने बताया कि इस मेले में झज्जर जिले के सभी 10, 12वीं, आईटीआई, पोलिटेक्निक, स्नातक पास युवक/युवतियां जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य है, वह भाग ले सकते हैं। जिला रोजगार कार्यालय झज्जर द्वारा भविष्य में भी बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र के नियोजकों के सहयोग से इस प्रकार के आयोजन किए जाएंगे ताकि बेरोजगार युवा लाभान्वित हो सके। संवाद