बहादुरगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान रविवार को काफी संख्या में कर्मचारी रोहतक में हुई आक्रोश रैली में पहुंचे। रैली में रवाना होने से पहले कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की।
साथ ही लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राज्य संगठनकर्ता एवं ईकाई प्रधान राजपाल ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर काफी समय से आवाज उठा रहे, मगर सरकार कर्मचारियों की मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही। जिससे कर्मचारियों में रोष है। 25 अक्तूबर 2022 व 5 अप्रैल 2023 के समझौते को सरकार जल्द लागू करे। उन्होंने कहा कि सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का आश्वासन दिया था, मगर अभी तक एक भी कर्मचारी पक्का नहीं किया गया। भाजपा सरकार केवल कर्मचारियों को बरगलाने का काम कर रही है। सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द कर्मचारियों की मांगों को पूरा करे।