फोटो नंबर 71: कामकाज रोक कर तीसरे दिन सुबह कंपनी के बाहर धरने प्रदर्शन पर बैठे कर्मचारी। संवाद
- फोटो : पूर्व हवलदार एवं दिव्यांग राजेश कुमार मलिक।
बादली। ईस्माईलपुर रोड स्थित बायोगैस प्लांट पर कर्मचारियों ने तीसरे दिन की शुरुआत भी हड़ताल के साथ की। दोपहर बाद सभी कर्मचारी एसडीएम कार्यालय पहुंचे और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दी। शिकायत के बाद कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच बातचीत हुई तो कर्मचारियों ने काम पर लौटने पर सहमति दी। कंपनी प्रबंधक और कर्मचारियों के बीच बातचीत में कंपनी की तरफ से कर्मचारियों को अतिरिक्त बोनस दिए जाने का आश्वासन दिया गया है। आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेकर कामकाज शुरू कर दिया।
एसडीएम कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों में बलवान, रविंद्र, विनय , महेश और सुनील ने बताया कि वह कंपनी में पिछले ढाई सालों से काम कर रहे हैं लेकिन उनकी तनख्वाह नहीं बढ़ाई जा रही। बार-बार मांग करने के बाद भी कंपनी प्रबंधक की तरफ से उनका वेतन नहीं बढ़ाया जा रहा। एसडीएम विशाल कुमार ने कर्मचारियों की मांगों पर संज्ञान लेते हुए कंपनी प्रबंधन को भी मौके पर बुलाया और दोनों के बीच वेतन वृद्धि को लेकर सहमति हो गई।