30jjrp07- बादली सीएचसी में वाई ब्रेक के दौरान अभ्यास करते कर्मचारी। स्रोत : आयुष विभाग
झज्जर। हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग के दिशा निर्देश अनुसार वाई-ब्रेक अभियान के तहत सीएचसी बादली में आयुष योगा ट्रेनर हरमेश बंसल ने योगाभ्यास करवाया, जिसमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह एवं सर्वाइकल की बीमारियों से संबंधित योगाभ्यास करवाए गए।
योग अभ्यास के साथ-साथ योगासनों के लाभ एवं महत्व भी बताए गए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमओ बादली ब्लॉक डॉक्टर प्रीति सचदेवा ने की। इस योग अभ्यास में डॉक्टरों के साथ-साथ सभी कर्मचारियों ने भाग लिया एवं नियमित रूप से योग करने का प्रण लिया। वाई-ब्रेक अभियान के तहत जिलेवार, ब्लॉक वाइज सभी गवर्नमेंट ऑफिसों में योगाभ्यास करवाया जा रहा है, जिससे कि कर्मचारी तनाव मुक्त होकर कार्य कर सके।