झज्जर । एरियर आदि मांगों को लेकर सफाई कर्मियों के धरने प्रदर्शन से सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। कर्मियों का धरना नौंवे दिन भी जारी रहा और शहर में गंदगी से बुरा हाल रहा। एक दिन में करीब 8 टन कूड़ा-कचरा शहर से निकलता है । जिससे करीब 72 टन कूड़ा करकट शहर की विभिन्न चौक चौराहा व सड़कों पर बिखरा हुआ है।
मौजूद समय में पहले ही डेंगू में मलेरिया के मरीज तेजी से फैल रहा हैं। वहीं यदि सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो शहर में बीमारी का संक्रमण फैल सकता है, और यह बड़ा रूप ले सकता है सफाई कर्मचारियों के इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने बताया कि नगर परिषद कार्यालय से कोई भी अधिकारी कर्मचारी उनसे बात करने के लिए नहीं पहुंचा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कई बार डीएमसी, डीसी, ईओ को ज्ञापन अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंप चुके हैं। लेकिन उनका एरियर जो कि करीब तीन साल से रुका हुआ है नहीं दिया जा रहा जिसके चलते उन्होंने मन बना लिया है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी । उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है इसके जिम्मेदार वे नहीं प्रशासन स्वयं है।