फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किलोमीटर स्कीम के तहत चली बस के नीचे लेटा कर्मचारी

विज्ञापन
employees lay in front of the wheel of a bus that ran under the kilometer scheme - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
किलोमीटर स्कीम के तहत प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेशभर में चलाई जाने वाली बसों का विरोध रविवार को झज्जर में भी देखने को मिला। एक कर्मचारी अपने इसी विरोध के चलते बस के पहिये के आगे लेट गया। काफी देर तक झज्जर बस स्टैंड पर हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। बाद मेें आक्रोशित कर्मचारी को उसके साथियों ने ही बस के नीचे से निकाला।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश सरकार के फैसले के बाद रविवार को झज्जर में भी किलोमीटर स्कीम के तहत रोडवेज की पांच बसों को रवाना किया गया। झज्जर रोडवेज विभाग के जीएम ने हरी झंडी दिखाकर पांचों बसों को दिल्ली सिरसा रेवाड़ी के अलावा विभिन्न रूटों पर इन बसों को रवाना किया। लेकिन इस दौरान अचानक एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जहां रोडवेज के ही एक कर्मचारी जो कि परिचालक है वो एक बस के सामने अचानक लेट गया और किलोमीटर स्कीम का विरोध करना शुरू कर दिया।
हरी झंडी दिखाने के बाद हुआ विरोध
जब कर्मचारी द्वारा उक्त फैसले पर अपना विरोध जताया जा रहा था तब तक झज्जर रोडवेज के जीएम नरेंद्र गर्ग इन बसों को हरी झंडी दिखाकर वहां से जा चुके थे। लेकिन उनके जाते ही कर्मचारी बस के नीचे लेट गया। काफी देर तक ही हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा लेकिन अन्य कर्मचारियों ने विरोध करने वाले कर्मचारी को बस के सामने से हटाया और बसों को वहां से रवाना किया।
विज्ञापन

पहले चरण में चलाई पांच बसें
प्रदेश सरकार ने किलोमीटर स्कीम चलाई है जिसमें राजस्व तो रोडवेज विभाग को ही मिलेगा लेकिन ड्राइवर जो है वह प्राइवेट तौर पर बस को चलाएगा। झज्जर में इसका पहले दिन अलग ही रूप देखने को मिला है जहां कई कर्मचारी संगठन इसका विरोध दबी जुबान में कर रहे थे तो तो इसी दौरान एक कर्मचारी ने बस के सामने लेट कर इसका विरोध करना शुरू कर दिया। आपको बता दें कि झज्जर में आज करीब पांच बसें अलग-अलग रूटों पर भेजी गई है और दस नई बसें झज्जर को मिलने वाली है। किलोमीटर स्कीम का जहां यात्रियों को फायदा होगा तो वहीं कई कर्मचारी संगठन इसका विरोध भी कर रहे हैं जिसकी बानगी आज झज्जर में देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें