फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सुविधाओं को लेकर सिविल सर्जन से मिले कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्य

Wed, 24 Jan 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
सिविल सर्जन कार्यालय में सीएमओं के साथ बैठक करते हुए एमपीएचई एसोशियन के पदाधिकारी ।स्त्रोत स
विज्ञापन
झज्जर। एमपीएचई एसोसिएशन पदाधिकारी और सक्रिय सदस्यों की बैठक सिविल सर्जन कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान सुरेंद्र सिंधु और संचालन सचिव प्रवीन कुमार ने किया। इस मीटिंग में सभी ब्लॉकों के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याओं के बारे में यूनियन के सदस्यों को अवगत करवाया।
विज्ञापन

एसोसिएशन की बैठक के बाद सभी सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह से मिले और कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मांगों में मुख्यत कर्मचारियों के 8, 16, 24 साल की सर्विस उपरात 1, 2, 3 एसीपी लगवाएं, जिन कर्मचारियों को एलटीसी नहीं मिली है, उन सभी का बजट मंगवाया जाए, सब सेंटर पर दवाइयां उपलब्ध कराई जाए, स्लाइड किट बॉक्स व ओटी किट उपलब्ध करवाई जाए, सैलरी एक या दो तारीख को दिलवाई जाए, मेल-फीमेल की ट्रेनिंग साथ करवाई जाए, जो सब सेंटर पीएचसी से दूर है, उन्हें गांव के अंदर स्थापित किया जाए, जिन कर्मचारियों की एसीआर पेंडिंग हैं, उन्हें जल्द से जल्द लगवाई जाए। इन समस्याओं को जल्द से जल्द पूरा करवाने का आश्वासन सिविल सर्जन ने दिया। इस अवसर पर ढाकला ब्लॉक से निर्मल देवी, आनंद कुमार, अशोक कुमार, सुखबीर सिंह, डीएमओ ऑफिस से हेल्थ इंस्पेक्टर अशोक कुमार, धीरज, सावन, जमालपुर से अजय कुमार, दुबलधन से अनिल कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें