फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर

Thu, 18 Jun 2026 04:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-54: बहादुरगढ़ क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर एसआईआर अभियान के तहत कार्यों का निरीक्षण करतीं
विज्ञापन
बहादुरगढ़। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी वर्षा खांगवाल ने वीरवार को बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण इलाकों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ से गणना प्रपत्रों के वितरण व संग्रहण की प्रगति की जानकारी ली और अभियान को गंभीरता से संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बहादुरगढ़ शहर के बूथों के साथ गांव बीर बरक्ताबाद सहित अन्य केंद्रों का भी दौरा किया। डीसी ने एसडीएम कार्यालय में समीक्षा करते हुए मतदाता सूची को अद्यतन व त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे सही जानकारी भरकर प्रपत्र समय पर लौटाएं। इस अवसर पर एसडीएम अभिनव सिवाच सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें