बहादुरगढ़। दीपावली के लिए बाजार सज चुके हैं। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। छूट और उपहारों से इलेक्ट्राॅनिक बाजार की चमक बढ़ी है। शोरूमों पर ग्राहक अपने पसंदीदा उत्पाद खरीदने और उसकी जानकारी लेने पहुंच रहे हैं। घरेलू सामान मोबाइल, लैपटॉप, माइक्रोवेव, चिमनी, एलईडी टीवी, फ्रिज आदि की मांग अधिक है।
इलेक्ट्राॅनिक आइटम पर अधिक से अधिक छूट की जैसे होड़ है। फाइनेंस की उपलब्धता और कम हुई जीएसटी ने ग्राहकों के लिए हर चीज सुगम कर दी है। यूं तो इलेक्ट्राॅनिक बाजार को ऑनलाइन शॉपिंग प्रभावित करती है लेकिन इस बार कारोबारियों ने इसका तोड़ निकाल लिया है।
ग्राहकों को बंपर ऑफर दे रहे हैं। साथ ही समझा रहे हैं कि आप दुकान पर 4 तरह के प्रश्न कर सकते हैं लेकिन ऑनलाइन खरीदारी में ऐसा नहीं है। गारंटी के साथ लगातार सर्विस का वादा भी किया जा रहा है।
ऑनलाइन से सस्ता ऑफलाइन
ऑनलाइन से सस्ता उत्पाद ऑफलाइन में दिया जा रहा है। ग्राहक के सामने सामान मौजूद रहता है। अब बाजार लगातार उठ रहा है। पहले नवरात्र, फिर करवाचौथ और अब दीपावली का त्योहार। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है। सभी कंपनियों के अलग-अलग ऑफर व स्कीम हैं। ग्राहक के पास अब वैरायटी को लेकर कई तरह के विकल्प मौजूद हैं।
-गौरव गर्ग, दुकानदार रेलवे रोड
खरीदारी के लिए पहुंच रहे ग्राहक
नए मॉडल, खरीदारी पर विशेष दूट, साथ में उपहार और बिना ब्याज के फाइनेंस की सुविधा ग्राहकों को लुभा रहीं हैं। ग्राहक शोरूम तक पहुंच रहे हैं। मोबाइल, लैपटॉप, टैब, साउंड सिस्टम, चिमनियों, एलईडी टीवी की अधिक मांग है। ग्राहक ऑनलाइन से ज्यादा ऑफलाइन पर विश्वास करते हैं।
-देवेंद्र कुमार, दुकानदार, इलेक्ट्रॉनिक आइटम
-फोटो 58 : गौरव गर्ग
-फोटो 58 : गौरव गर्ग