फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 18 Dec 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
17jjrp06- मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। स्रोत-यूनियन
विज्ञापन
झज्जर। एचएससईबी वर्कर यूनियन ने राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर दो घंटे का विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का विरोध किया। प्रदर्शन में झज्जर, बादली. माछरौली के कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों को कहा कि निगम मैनेजमेंट व सरकार ने जो ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू की है, वह कर्मचारी हित में नहीं है। इसमें बहुत सी खामियां हैं। निगम मैनेजमेंट इसको तुरंत प्रभाव से रद्द करे, क्योंकि पूरे प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की भारी कमी है।
इससे दुर्घटनाएं घटने की घटनाएं बढ़ जाएंगी, जिससे आम जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले भी जो ट्रांसफर पॉलिसी लागू की गई थी, उसमें अधिकारियों द्वारा अपने चहेतों की सीटें ब्लॉक करने का कार्य किया गया था। धरने की अध्यक्षता यूनिट प्रधान लवकेश ने की और मंच का संचालन यूनिट सचिव संजीव छिल्लर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जयप्रकाश, धर्मेंद्र, जयनारायण, तकदीर, प्रवीन, मनजीत, राजेंद्र, राकेश, विकास, अमित, अनीता, ज्योति, नमिता, बलराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें