साल्हावास। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की टीम ने बहु क्षेत्र में बिजली चोरी पकड़ के लिए छापे मारे। निगम ने कुल 14 बिजली चोरों को पकड़ा है। सभी आरोपियों पर जुर्माना लगाया गया है।
बिजली निगम के बहु उपमंडल के एसडीओ मोहित यादव ने बताया कि निगम की ओर से तारों में कट लगाकर और अन्य माध्यमों से बिजली चोरी करने वालों को बार बार चेताया जा रहा है लेकिन लोग नहीं मान रहे। कई जगहों पर बिजली चोरी की सूचनाएं मिल रही हैं। इसी के चलते जिले भर में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया है। विभाग की टीम ने बहु क्षेत्र में छापे मारे। बहु क्षेत्र में 14 बिजली चोरी के केस मिले हैं। बिजली चोरों को बिजली चोरी के लोड के हिसाब से पत्र भेजकर जुर्माना वसूली के आदेश जारी कर दिए गए हैं कुल डेढ़ लाख का जुर्माना बिजली चोरों पर लगाया गया है। उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया कि यदि किसी भी व्यक्ति को क्षेत्र में बिजली चोरी होती दिखाई देती है तो वे तुरंत मामला उनके संज्ञान में लाएं। ताकि बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी की गुप्त सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा।