फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर के कई हिस्सों में बिजली समस्या और पेयजल समस्या गहराई

Mon, 21 Aug 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के जोहर नगर और फ्रेंडस कॉलोनी क्षेत्र में ओवरलोड़िग के कारण तार टूट रहे हैं। ट्रांसफार्मर में खराबी आ रही है। इसके चलते लोगों को दिन में केवल 5-6 घंटे ही बिजली मिल रही है। शनिवार को कई जगह ऐसा हुआ। रात भर बिजली आपूति बाधित रही। पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण इन्वर्टर ठप हो रहे हैं। पानी की टंकी नहीं भर पा रही। लोगों को बिजली और पानी दोनों की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शनिवार को क्षेत्र में तकनीकी टीम के साथ निकले जेई से मिलकर लोगों से नाराजगी जताई और समाधान की मांग की।
विज्ञापन

जोहरी नगर व फ्रेंड्स कॉलोनी के बीच में बिजली निगम का बड़ा ट्रांसफार्मर लगा हुआ है मगर इससे काम नहीं चल पा रहा। ट्रांसफार्मर पर बढ़ता लोड निगम अधिकारियों के साथ-साथ लोगों की भी परेशानी बढ़ा रहा है। ट्रांसफार्मर से जुड़ी लाइनों में आए दिन खराबी आती है। कभी इंसुलेटिड केबल जल जाती है तो कभी कंडक्टर टूटकर तार गली में लटक जाते हैं। कभी किसी के मकान पर गिर जाते हैं। जिससे यहां बड़ा हादसा होने का डर रहता है। शनिवार की रात को करीब साढ़े 10 बजे बिजली फाल्ट आने के कारण आपूर्ति गुल हुई थी। करीब 2-3 घंटे बाद निगम की टीम ने फाल्ट ठीक किया लेकिन उससे भी काम नहीं चल पाया। कभी 5 मिनट सप्लाई सुचारू रही तो कभी 10 से 15 मिनट तक। उसके बाद फिर से बिजली गुल होने का सिलसिला जारी रहा। जौहरी नगर में पंचमुखी चौक के आसपास 2-3 जगहों पर कंडक्टर टूट गए जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल रहने का असर पानी सप्लाई पर भी पड़ा, क्योंकि रविवार को काफी हिस्से में पेयजल सप्लाई का शेड्यूल था। शेड्यूल के अनुसार पानी सप्लाई की गई लेकिन बिजली न होने के कारण काफी घरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाया। दबाव अधिक नहीं होने व बिजली नहीं होने के कारण पानी की मोटर नहीं चलने के कारण अधिकतर घरों में पानी टंकियां खाली ही नजर आई। दोनों विभागों में तालमेल सही नहीं होने के कारण लोगों को दोहरी परेशानी झेलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। शनिवार रात से निरंतर जारी बिजली समस्या का हल रविवार की दोपहर 1 बजे तक नहीं हो पाया था।
नए ट्रांसफार्मर के लिए जगह मांगी
निगम के जेई बिजेंद्र ने तकनीकी टीम के साथ मिलकर पूरे क्षेत्र का दौरा किया और जहां-जहां तार कमजोर थी उनको बदलवाकर बिजली आपूर्ति सुचारू करवाने का कार्य शुरू करवाया। निगम अधिकारी ने संबंधित क्षेत्र पार्षदों, कॉलोनीवासियों से भी नया ट्रांसफार्मर रखे जाने के लिए जगह उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है ताकि लोगों की बिजली समस्या का जल्द उचित समाधान हो सकें। जेई ने कहा कि जिन क्षेत्रों में बिजली समस्या बनती है, वहां ऐसा ओवर लोडिंग की वजह से होता है। इसके बावजूद समाधान की कोशिश रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें