बहादुरगढ़। हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से पावर हाउस स्थित डिवीजन ऑफिस परिसर में द्वितीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन यज्ञ से हुई, जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में पेंशनर्स ने भाग लिया। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान नरेंद्र बेनीवाल, अनिल शर्मा, राममेहर जून और रामप्रसाद शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पेंशनर्स को सम्मानित किया। वक्ताओं ने पेंशनर्स के योगदान को याद करते हुए उनके अनुभवों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। संवाद