फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने से बेरी सहित आठ गांवों में बिजली गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। कस्बे के 132 केवी पावर हाउस के ट्रांसफार्मर में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे फाल्ट आने से बेरी सहित आठ गांवों की बत्ती गुल हो गई। गर्मी के मौसम में बिजली की सप्लाई ठप होने से कस्बे में लोगों की परेशानी बढ़ गई। यहां तक कि कस्बा निवासी कुछ लोग तो लाइट का पता करने के लिए पावर हाउस ही पहुंच गए।
विज्ञापन

करीब 6 वर्ष पहले 132 केवी पावर हाउस में ट्रांसफार्मर जल गया था और कई दिनों तक बिजली की सप्लाई ठप हो गई थी। उस दौरान सोनीपत की टीम ने नया ट्रांसफार्मर लगाया था। शुक्रवार को अचानक पावर हाउस में फाल्ट आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों की माने तो चारा काटने तक सभी काम बिजली पर आधारित हैं। ट्रांसफार्मर में फाल्ट को ठीक करने के लिए रोहतक से टीम को बुलाया गया। ।
इन गांवों की बिजली रही गुल
वीरवार को पावर हाउस के ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने बेरी कस्बा, दुजाना, चमनपुरा, बिसाहन, गोच्छी, बाघपुर ,मांगावास, भागलपुरी, बाकरा,वजीरपुर, के साथ लगते गांवों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

वर्जन
शुक्रवार करीब 3 बजे 132 केवी पावर हाउस में फाल्ट आ गया था। इसको चेक करने के लिए रोहतक से टीम बुलाई गई है। टीम द्वारा ट्रांसफार्मर की जांच की जा रही है। जल्द ही बिजली का आपूर्ति को बहाल करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- हेमंत जून, एसडीओ, बिजली निगम, बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें