फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 दिन से नहीं बदला जला ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 12 Dec 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अकेहड़ी मदनपुर में ट्रांसफार्मर जलने के कारण बिजली व्यवस्था ठप होने से नाराज महिलाओं ने शुक्रवार सुबह साल्हावास-मातनहेल मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जाम के बाद दोनों तरफ काफी संख्या में वाहन फंस गए। सूचना के बाद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और समस्या के समाधान का आश्वासन देकर महिलाओं को रोड से हटाया। जाम करीब आधे घंटे तक रहा और इससे वहां से गुजरने वाले लोगों व वाहन चालकों को समस्या झेलनी पड़ी।

गांव अकहेड़ी-मदनपुर में प्राथमिक पाठशाला के पास स्थित कॉलोनी में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर पिछले 15 दिन से जला हुआ है। इस वजह से पूरी कॉलोनी अंधेरे में डूबी हुई है। बिजली न आने से लोगों की दिनचर्या और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को ट्रांसफार्मर जला होने की सूचना देकर इसे बदलने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इसे परेशान महिलाओं ने शुक्रवार को गांव में साल्हावास-मातनहेल मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


कुछ ही देर में दोनों तरफ से आने जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पुलिस को मिली तो थाना साल्हावास प्रभारी अशोक दहिया मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों व महिलाओं से बातचीत कर समस्या जानी। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों से भी बात की। आश्वासन दिया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर बदल जाएगा। इसके बाद ग्रामीण रोड से हटे और वाहनों का आवागमन सुचारु हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें