फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का खंभा गिरा.. बड़ा हादसा टला

Wed, 06 Jan 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजली के जर्जर खंभे हादसे का कारण बन सकते हैं। बीती रात भी बादली के गुड़गांव चौक पर बिजली का खंभा गिर गया। गनीमत रही कि जब खंभा गिरा, वहां कोई नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। क्षेत्र में बिजली के खंभों की व्यवस्था ठीक नहीं हैं। कुछ खंभे बेहद पुराने हो गए हैं तो कुछ सड़कों पर बीच तक बने हैं। इस कारण पुराने हो चुके ये खंभे वाहनों की हलकी सी टक्कर से भी टूटकर गिर जाते हैं।
विज्ञापन




मंगलवार की सुबह बादली के गुड़गांव चौक पर बिजली का खंभा टूटा मिला। बिजली कर्मियों की मानें तो खंभे पर किसी वाहन की टक्कर लगी थी, जबकि ग्रामीणों का ये कहना था कि खंभा जर्जर था इसीलिए टूट गया। दुकानदारों ने बिजली निगम में इसकी सूचना दी तो कर्मचारी मरम्मत करने के लिए मौके पर पहुंचे। मरम्मत कार्य के लिए बेरिकेड्स लगाकर मार्ग को बंद कर दिया गया। जिससे यातायात भी बाधित हुआ। दोपहर तक मरम्मत कार्य पूरा हुआ और कर्मचारियों ने दूसरा खंभा लगा दिया। सुनील, पवन और  रामबीर का कहना है भले खंभा किसी भी वजह से टूटा हो, लेकिन गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया। उधर, एसडीई खूबचंद ने कहा कि खंभा टूटने की शिकायत मिलते ही बदल दिया गया है और तारों को बदलने का काम भी जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें