फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कंपनियों का मार्का लगे इलेक्ट्रिक सामान बरामद, केस दर्ज

Fri, 31 May 2024 05:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के एक दुकानदार पर नामी कंपनियों के स्टीकर लगाकर बिजली उपकरण व घरेलू सामान बेचने का आरोप लगा है। काफी मात्रा में उसकी दुकान व गोदाम से सामान भी बरामद हुआ है। आरोपी दुकान मालिक के खिलाफ सिटी थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हिसार के प्रवीण का कहना है कि वह स्पीड सर्व एंड सिक्योरिटी कंपनी में फिल्ड ऑफिसर है। उनकी कंपनी को उषा, वी-गार्ड, प्रेस्टीज, इफमा, बजाज जैसे कंपनी/ब्रांड की सुरक्षा के अधिकार प्राप्त हैं। यदि इन कंपनियों के नाम से कोई नकली सामान बनाता है तो हम कार्रवाई कर सकते हैं। इसी सिलसिले में बुधवार को वह बहादुरगढ़ में सर्वे करने आए थे। इस दौरान जानकारी मिली कि बहादुरगढ़ में सब्जी मंडी के पास एक दुकान पर नकली सामान पर कंपनियों के स्टीकर लगाकर बेचे जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने यह सूचना पुलिस को दी। पुलिस के साथ दुकान और गोदाम पर रेड की तो भारी मात्रा में सामान पाया गया। उषा कंपनी के 30 ग्राइंड मिक्सर नगर, वी-गार्ड के 29 ग्राइंडर मिक्सर, प्रेस्टीज के 38 कैटल, इफमा, बजाज के 40 पंखे, वी-गार्ड, उषा और प्रेस्टीज आदि कंपनियों के कुछ स्टीकर भी बरामद हुए। पुलिस ने तमाम सामन कब्जे में ले लिया। प्रवीण की शिकायत पर दुकान मालिक दीपांशु के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें