फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: छठे चरण में होंगे चुनाव, 13800 युवा पहली बार करेंगे मतदान

Sun, 17 Mar 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। प्रदेश में छठे चरण में चुनाव होंगे। झज्जर जिला रोहतक लोकसभा क्षेत्र परिसीमन में आता है। झज्जर की चार विधानसभा झज्जर, बादली, बहादुरगढ़ और बेरी के 7 लाख 94 हजार 368 मतदाता इस बार अपने पसंदीदा सांसद का चुनाव करेंगे। जिले की बात करें यहां 796 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिले में सबसे ज्यादा मतदाता बहादुरगढ़ विधानसभा में 2 लाख 37 हजार 832 हैं, जबकि सबसे कम मतदाता बेरी विधानसभा में एक लाख 82 हजार 169 मतदाता हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बूथ बहादुरगढ़ में 224 हैं और सबसे कम बेरी में 186 हैं। इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में 18 हजार लोग ऐसे होंगे, जो पहली बार वोट डालेंगे। इनमें 18 से 19 साल के युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा 13800 है। चुनाव कार्यालय ने 2023 के दौरान अक्तूबर से दिसंबर तक नए वोट बनवाने का काम किया था, इसमें 18 हजार 139 लोगों के नए वोट बनाए गए थे। जिले में 13 ट्रांसजेंडरों के वोट भी हैं। इसमें बहादुरगढ़ में 5, बादली में दो, झज्जर में एक और बेरी में 5 वोट हैं। इसके अलावा जिले में सर्विस वोटरों की संख्या 10538 है।




नए वोटरों में महिला-पुरुषों की संख्या लगभग बरामद

खास बात यह है कि नए वोटरों में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की भागीदारी भी लगभग बराबर है। इस बार जो नए 18 हजार 139 वोट बने हैं, उनमें पुरुषों की संख्या 9133 और महिलाओं की संख्या 9006 है। केवल 127 पुरुष वोट ज्यादा हैं। बहादुरगढ़ और बादली विधानसभा क्षेत्र में नए वोट महिलाओं के ज्यादा बने हैं। बहादुरगढ़ में महिलाओं के 3283 नए वोट बने थे जबकि पुरुषों की संख्या 3265 है। इसी प्रकार बादली में महिलाओं के नए वोट 1947 बने, जबकि पुरुषों के नए वोट 1748 बने।
विज्ञापन







नप ने शहर से उतरवाए होर्डिंग, अब लगाए तो होगा 5 हजार जुर्माना



लोकसभा चुनाव को देखते नगर परिषद ने भी शहर से पोस्टर, बैनर, होर्डिंग उतरवाने शुरू कर दिए हैं। शहर के मुख्य मार्गों से सभी राजनीतिक पार्टियों के अलावा शिक्षण संस्थाओं के पोस्टर, होर्डिंग और बैनर उतरवाए गए। नगर परिषद की टीम पूरा दिन यही काम में लगी रही। नगर परिषद के बिल्डिंग इंस्पेक्टर विवेक जैन ने कहा कि यदि अब कोई होर्डिंग, पोस्टर, बैनर लगाएगा तो उसे 5 हजार रुपये का जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन





कहां कितने बनाए गए पोलिंग स्टेशनों

विधानसभा शहरी ग्रामीण कुल



बहादुरगढ़ 123 101 224

बादली 0 198 198



झज्जर एससी 32 156 188

बेरी 13 173 186





विधानसभा अनुसार बढ़ी वोटरों की संख्या



विधानसभा पुरुष महिला



बहादुरगढ़ 3265 3283

बादली 1748 1947

झज्जर एससी 2100 1963



बेरी 2020 1813





विधानसभा अनुसार वोटरों की संख्या



विधानसभा पुरुष महिला कुल



बहादुरगढ़ 127113 110714 237832

बादली 98627 88176 186805

झज्जर 98254 89307 187562

बेरी 97241 84923 182169




विधानसभा अनुसार सर्विस वोटरों की संख्या



बहादुरगढ़-1106

बादली-2659



झज्जर एससी-3743

बेरी-3030




यह भी जानें


-जिले की कुल जनसंख्या- 1052102

-जिले में वोटरों की संख्या-794368



-पुरुष वोटरों की संख्या- 421235

-महिला वोटरों की संख्या-373120



-स्पेशल अभियान के तहत नए वोटर जुडे़-18139

-स्पेशल अभियान के तहत कटे वोटर-24240



-स्पेशल अभियान के तहत 18-19 साल के नए वोटर जुडे़-13800

-कुल पोलिंग स्टेशन-796



-सुपरवाइजरों की संख्या-72

-कुल बीएलओ-796

आयु अनुसार जिले में वोटरों की संख्या
आयु वोटरों की संख्या
18-19 13800
20-29 148828
30-39 176144
40-49 160615
50-59 134597
60-69 89362
70-79 47102
80 प्लस 23920


ये रहेगी चुनावी प्रक्रिया
गजट नोटिफिकेशन-29 अप्रैल
नामांकन-29 अप्रैल
नामांकन का अंतिम दिन-6 मई
नामांकन वापसी-9 मई
वोटिंग-25 मई
काउंटिंग-4 जून


वर्जन



लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां छठे चरण में चुनाव घोषित किए गए हैं। जिले में 794368 मतदाता है।



सुरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार, चुनाव, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें