फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सोसाइटी के प्रशासनिक पदों पर जल्द हो चुनाव

Tue, 05 Mar 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जाट एजुकेशन सोसाइटी के प्रशासनिक पदों का चुनाव करवाने की मांग को लेकर सोमवार को कॉलेजियम सदस्य और पूर्व महासचिव गुलाब सिंह दिमाना ने अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह आईएएस को पत्र सौंपा। पत्र के माध्यम से दिमाना ने कहा कि कॉलेज के 105 सदस्यों के चुनाव हुए एक महीने का समय हो गया है, लेकिन सोसाइटी के प्रशासनिक पदों पर अभी तक चुनाव नहीं किया गया है। इस चुनाव के लिए कॉलेजियम सदस्यों को प्रशासन की अधिसूचना का इंतजार है। उन्होंने बताया कि जाट एजुकेशन सोसाइटी की चुनाव प्रक्रिया पिछले आठ साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद शुरू की गई थी। दिमाना ने अन्य कॉलेजियम सदस्यों के साथ मिलकर सोमवार को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें सोसाइटी के प्रशासनिक पदों का चुनाव करने की मांग की गई है। उन्होंने अपने साथ आए कॉलेजियम सदस्यों के साथ मिलकर एडीसी से मांग की है कि सोसाइटी के बाकी पदाधिकारियों के चुनाव बिना किसी देरी के करवाए जाएं। इस अवसर पर उनके साथ जोगेंद्र कोच सांपला, राजेश तहलान, वेदपाल नैन, डॉ. कपूर सिंह, डॉ. आजाद हुड्डा, सुरेंद्र अहलावत, धर्मराज महम, जयकुमार, सुरेंद्र ढुल, वेदपाल ग्वालिसन खेड़ी, उदय सिंह फौगाट, ओम पूर्व सरपंच, दिलबाग खरकड़ा, नवदीप, कृष्ण दहिया व सुरेश मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें