फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नशामुक्त समाज बनाने के प्रति किया जागरूक

Tue, 05 Mar 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जाट कॉलेज के एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन वॉलंटियर्स ने गांव गढ़ी बोहर की गलियों में जन जागरूकता रैली निकाली। रैली के जरिए ग्रामीणों को जल बचाने, पर्यावरण बचाने के साथ नशामुक्त समाज बनाने के प्रति जागरूक किया। गांव गढ़ी बोहर की सामुदायिक चौपाल में मुख्य वक्ताओं का स्वागत कॉलेज प्राचार्य डॉ. शबनम राठी व कार्यक्रम अधिकारियों ने किया। प्रात:कालीन सत्र में हार्टफुलनेस मेडिटेशन संस्था की ओर से वॉलंटियर्स का फूल सिंह ढाका व ब्रिगेडियर एमएस हुड्डा ने मेडिटेशन करवाकर तनावमुक्त रहने के जानकारी दी गई। दूसरे सत्र में कॉलेज प्राचार्य डॉ. शबनम राठी ने गढ़ी बोहर में जागरूकता रैली के लिए स्वयंसेवकों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जल बचाओ-जीवन बचाओ, जल है तो कल है, पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ जैसे विभिन्न नारों से ग्रामीणों को जागरूकता संदेश दिया।
विज्ञापन



सांयकालीन सत्र में गांव की सामुदायिक चौपाल में दो ज्ञानवर्धक व्याख्यान रखे गए। इसमें पर्यावरणविद डॉ. रविंद्र नांदल ने जल संरक्षण के लिए मिशन 2070 के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की जल के प्रति विचार धारा के प्रति सचेत किया। वहीं पूर्व सैनिक कैप्टन जगबीर मलिक ने सेना में भविष्य संवारने की जानकारी दी। साथ ही सभी स्वयंसेवकों को नशा न करने और जल बचाने के प्रति शपथ दिलाई। मंच संचालन डॉ. जसमेर हुड्डा व एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुशीला डबास ने आभार जताया। इस मौके पर डॉ. शमशेर धनखड, डॉ. शीशपाल राठी, नीरज और स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें