बहादुरगढ़। गांव गोयला कलां में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। महिला को काफी चोट आई हैं। उसे बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की शिकायत पर गांव के ही निवासी एक युवक के खिलाफ बादली थाने में केस दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार, गोयला कलां की निवासी करीब 60 वर्षीय माया शाम करीब पौने छह बजे गांव में टहल रही थी। इसी दौरान खेड़का गुर्जर गांव की तरफ से एक गाड़ी आई। माया देवी उस गाड़ी की चपेट में आ गई। इस दुर्घटना में उन्हें काफी चोट आई। सूचना मिलने पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। महिला को नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ लेकर आए। यहां से उसे पीजीआईएमएस रेफर किया गया, लेकिन परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। इस दुर्घटना के लिए गांव के ही युवक सोनू को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। बादली पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। संवाद